'केजीएफ' फ्रेंचाइजी के मेकर्स ने नए प्रोजेक्ट के लिए इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
'केजीएफ' फ्रेंचाइजी के निर्माता यानी 'Hombale Films' अब तमिल अभिनेता सूर्या की फिल्म 'सोरारई पोटरु' की निर्देशक सुधा कोंगारा के साथ काम करेंगे। सुधा ने 2008 में तेलुगू फिल्म 'आंध्र अंडागाडु' से निर्देशन शुरू किया। उन्हें 2016 में बनाई 'इरुद्धि सुत्तरु' (हिंदी में साला खडूस) के लिए तमिल में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'सोरारई पोटरु' की तरह इस फिल्म में भी सूर्या दिख सकते हैं।
