मलाइका अरोड़ा ने ली कोविड वैक्सीन की पहली डोज, तस्वीरें आईं सामने
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज ली। उन्होंने लीलावती अस्पताल से जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो वैक्सीन लगवाती दिखीं। उन्होंने लिखा, 'मैंने कोविड वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। क्योंकि इस माहौल हम सब एक साथ हैं। चलो योद्धाओं, वायरस के विरुद्ध इस जंग को जीता जाए। आप भी जल्द वैक्सीन लेना न भूलें।' बता दें मलाइका पूर्व में कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं।
