राज और डीके की नई वेबसीरीज़ में शाहिद की हीरोइन बनेंगी मालविका मोहनन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अभिनेत्री मालविका मोहनन अब राज और डीके की नई वेबसीरीज़ में शाहिद कपूर की हीरोइन बनेंगी। गौरतलब है कि मालविका इससे पहले शाहिद के भाई ईशान खट्टर के साथ फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में दिख चुकी हैं। शाहिद की सीरीज एक एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज होगी जिसका शीर्षक अभी तक निर्माताओं ने घोषित नहीं किया है। शाहिद फिलहाल क्रिकेट पर आधारित अपनी एक फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
