x

"फर्जी" हेयर क्रीम प्रोडक्ट का विज्ञापन करने के चलते मलयालम अभिनेता पर लगा जुर्माना

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

केरल की एक कंज्यूमर कोर्ट ने हेयर क्रीम प्रोडक्ट के विज्ञापन में गलत दावा करने को लेकर मलयालम अभिनेता अनूप मेनन को जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। धात्री हेयर क्रीम बनाने वाली कंपनी पर भी 10 हजार रुपये का जुर्माना लगा। फ्रांसिस वडक्कन नामक शख्स ने ए-वन मेडिकल्स, धात्री आयुर्वेद प्राइवेट लिमिटेड और अनूप मेनन के खिलाफ साल 2012 में  शिकायत दर्ज कराई थी।