मलयालम एक्टर पीसी जॉर्ज का निधन, लंबे समय से थे बीमार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मलयालम एक्टर पीसी जॉर्ज का शुक्रवार को निधन हुआ। वो लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने 73 साल की उम्र में त्रिशूर के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। पुलिस की नौकरी से रिटायर होने के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया था। वो ज्यादातर विलेन्स के रोल करते थे। 80 के दशक में केरल की राजधानी में पोस्टेड होने के बाद उनके फिल्मी करियर को ब्रेक मिला।
