मलयाली अभिनेता श्रीजीत रवि पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: net indian
लोकप्रिय मॉलीवुड अभिनेता श्रीजीत रवि को पार्क में नाबालिग लड़कियों को अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें पुण्यलन अगरबत्ती जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। 2016 में भी ऐसे ही आरोपों के चलते वो गिरफ्तार हुए थे। हालांकि, पुलिस द्वारा कथित तौर पर मामला दर्ज करने के बाद भी वो मामले में बेल लेने में कामयाब हो गए थे।
