यौन उत्पीड़न मामले में फंसे मलयालम अभिनेता विजय बाबू को मिली अग्रिम जमानत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Print
दक्षिण भारतीय अभिनेता और निर्माता विजय बाबू को अग्रिम जमानत मिली। उनके खिलाफ दायर यौन उत्पीड़न मामले में केरल हाईकोर्ट ने ये उन्हें राहत दी। बता दें अब अभिनेता एक जून को दुबई से भारत वापस लौटेंगे। अभिनेता पर उनके प्रोडक्शन हाउस की महिला का यौन उत्पीड़न करने और फेसबुक के जरिए उसकी पहचान उजागर करने का आरोप था। इसलिए उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
