मलयालम फिल्म अभिनेता विनीत थात्तिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या का प्रयास करने का लगा आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the news minute
मलयालम अभिनेता विनीत थात्तिल पर कथित तौर पर हत्या करने के प्रयास के आरोप लगे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 45 वर्षीय अभिनेता पर अलप्पुझा के एक शख्स को जान से मारने की कोशिश के आरोप लगे हैं। पीड़ित एलेक्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है।
