मलयालम एक्ट्रेस ने लगाया 14 लोगों पर यौन शोषण का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मलयालम एक्ट्रेस रेवती सम्पत ने 14 लोगों पर उनका यौन शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का खुलासा किया। उन्होंने मलयाली भाषा में ये पोस्ट लिखा। जिसमें एक्ट्रेस ने उन 14 लोगों के नामों की लिस्ट शेयर की। लिस्ट में एक्टर्स से लेकर डायरेक्टर्स तक के नाम तक शामिल हैं। एक्ट्रेस के इस खुलासे के बाद से इंडस्ट्री में हलचल शुरू हो गई है।
