मलयाली अभिनेत्री सरन्या शशि का 35 साल की उम्र में निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: she the people
मलयाली अभिनेत्री सरन्या शशि का 9 अगस्त को निजी अस्पताल में निधन हुआ। वो 35 वर्ष की थीं और कई साल से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं। कई बार उनकी सर्जरी भी हुई थी। बीते दिनों सरन्या जब वित्तीय संकट से जूझ रही थीं तो उनके दोस्तों और प्रशंसकों ने उनके इलाज के लिए चंदा इकठ्ठा किया था। वहीं, ट्यूमर के उपचार के बीच उन्हें इस साल मई में कोरोना संक्रमण भी हो गया था।
