मलयालम एक्ट्रेस यौन उत्पीड़न मामला: लगातार तीसरे दिन क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचे एक्टर दिलीप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
मलयालम एक्ट्रेस के यौन उत्पीड़न की जांच में जुटे अधिकारियों को कथित तौर पर धमकाने के मामले में एक्टर दिलीप पूछताछ के लिए लगातार तीसरे दिन क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचे। कल भी दिलीप क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचे थे। दिलीप के अलावा, उनके छोटे भाई पी शिवकुमार और बहनोई टीएन सूरज सहित अन्य आरोपियों को 23, 24 और 25 जनवरी को क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया।
