मलयालम अभिनेत्री यौन उत्पीड़न मामला: अभिनेता दिलीप का दोस्त शरथ जी नायर गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Reporter Live
अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न के मामले से जुड़े सबूतों को नष्ट करने के आरोप में केरल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अभिनेता दिलीप के दोस्त और होटल के मालिक सरथ जी नायर को गिरफ्तार किया। फिल्म निर्देशक बालचंद्रकुमार द्वारा दी गई जानकारी के बाद क्राइम ब्रांच ने संभावना जताई है कि नायर वही वीआईपी है, जो मामले में जमानत मिलने के बाद कथित तौर पर दिलीप के घर आया था।
