Squad से स्नाइपर के किरदार में डेब्यू कर रही हैं मालविका राज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: box office worldwide
जी5 की फिल्म स्क्वॉड से बॉलीवुड के वेटरन एक्टर डैनी डेंग्जोंग्पा के बेटे रिनजिंग डेंग्जोंग्पा अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगे। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस मालविका राज, जिनकी बतौर वयस्क कलाकार यह पहली फिल्म है। मालविका को दर्शक बाल कलाकार के रूप में करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम में देख चुके हैं। इस फिल्म में उन्होंने करीना कपूर खान के किरदार पू का बचपन वाला हिस्सा निभाया था।
