बर्थडे स्पेशल: एक साल में 35 फिल्में करने का रिकॉर्ड बना चुके हैं ममूटी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
मलयालम फिल्मों के सुप्रसिद्ध अभिनेता ममूटी आज ही के दिन साल 1951 में जन्में। उन्होंने 400 से ज्यादा फिल्में कीं। तमिल, तेलुगु, हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों में दिख चुके हैं। तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। पद्मश्री पुरस्कार मिला। एक साल में 35 फिल्में करने का रिकॉर्ड बनाया। ममूटी वकील भी हैं। ममूटी शुरू से ही कारों के शौकीन भी रहे हैं। बता दें उनकी ज्यादातर कारों का नंबर 369 है।
