सोनू सूद के नाम पर शख्स करता था ठगी, अब हुआ गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सोनू सूद के नाम से मदद का वादा करके धोखाधड़ी करने वाले शख्स को साइबराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। मुजफ्फरपुर के आशीष कुमार सिंह ने हालिया तेलंगाना के एक शख्स के साथ धोखाधड़ी की थी। आरोपी ने तेलंगाना में उस व्यक्ति को फोन कर कहा कि सूद ने अब मदद के लिए 3 लाख 60 हजार रुपये की सहायता देने का फैसला किया है, लेकिन इसके लिए 60 हजार रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा।
