फुकरा इंसान से मिलने अस्पताल पहुंचीं मनीषा, सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा
Kapil Chauhan
News Editor![manisha reached hospital to meet fukra insan worshiped in siddhivinayak temple manisha reached hospital to meet fukra insan worshiped in siddhivinayak temple](https://assets.shortpedia.com/uploads/2023/08/16/1692176295.jpg?tr=w-720,ar-3-2,cm-pad_resize,bg-F3F3F3)
Image Credit: Instagram
'बिग बॉस ओटीटी 2' के फिनाले के एक दिन पहले ही अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान को डेंगू हो गया था, जिसके कारण उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। वह शो जीत नहीं सके लेकिन उन्होंने देशवासियों के दिलों को जीत लिया। मनीषा रानी उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंची और उन्हें गले लगाया। उनके पापा ने भी अभिषेक का हाल चाल जाना। अभिषेक 'बिग बॉस ओटीटी 2' के उप-विजेता बने हैं।