x

मनोज बाजपेयी ने केआरके के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

अपने आप को बॉलीवुड का सबसे बड़ा फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके का विवादों से पुराना नाता है। अब वह एक नए विवाद से घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, सलमान खान के बाद अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी केआरके के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है। केआरके ने अभिनेता को लेकर एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था, जिसके बाद बाजपेयी ने यह कदम उठाया।