x

मनोज बाजपेयी का बड़ा बयान- 'हिंदी फिल्मों में इतिहास को ढंग से नहीं दिखाया गया'

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

निर्देशक नीरज पांडे की डॉक्यूमेंट्री 'सीक्रेट्स ऑफ सनौली- डिस्कवरी ऑफ द सेंचुरी' के सूत्रधार मनोज बाजपेयी का मानना है कि हिंदी सिनेमा में ऐतिहासिक और पौराणिक फिल्मों को इस तरह पेश किया जाता है जैसे वह प्राणी इस दुनिया के थे ही नहीं। मनोज ने कहा कि अगर उन्हें भविष्य में ऐसी कोई कहानी कहने का मौका मिलता है तो वह उन्हें आज के लोगों जैसी जीवित कहानी बनाना चाहेंगे।