फेक ट्विटर अकाउंट बनाकर लोगों को गुमराह कर रहे शख्स से मनोज बाजपेयी ने किया फैंस को आगाह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मनोज बाजपेयी ने उनके नाम पर फेक ट्विटर अकाउंट बनाकर लोगों को गुमराह कर रहे एक शख्स से फैंस को आगाह किया। फेक आईडी वाले इस शख्स को मनोज बाजपेयी ने पकड़ लिया। उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें उनके नाम की फेक ट्विटर आईडी दिख रही है। बाजपेयी ने इसे लेकर ट्विटर को टैग किया है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि ये फेक अकाउंट है।
