मनोज बाजपेयी के पिता आरके बाजपेयी का 83 साल की उम्र में निधन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। हाल के दिनों में वह अपने पिता के गिरते स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में बने हुए थे। पिता के अस्पताल में भर्ती होने की बात सुनते ही वह केरल से फौरन दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। केरल में वह एक प्रोजेक्ट की शूटिंग को लेकर व्यस्त थे। अब जानकारी सामने आ रही है कि मनोज के पिता आरके बाजपेयी का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है।