गर्मियों में रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन 2', अभिनेता ने की पुष्टि
Shortpedia
Content Team
Image Credit: oracle globe
डिजिटल युग में वेब सीरीज की लोकप्रियता अपने चरम है। खासतौर पर जब वेब सीरीज में मनोज बाजपेयी जैसा दिग्गज कलाकार हो, तो फैंस की उत्सुकता बढ़ जाती है। मनोज वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' को लेकर चर्चा में बने हुए थे। यह सीरीज 12 फरवरी, 2021 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। अब जानकारी सामने आ रही है कि यह सीरीज आगामी गर्मियों में रिलीज हो सकती है।