कभी प्लेटफॉर्म पर रातें गुजारते थे मनोज तिवारी, राजनीति में आने के बाद बदली किस्मत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज मनोज तिवारी का जन्मदिन है। भोजपुरी स्टार बनने के बाद उन्होंने राजनीति में भी काफी नाम कमाया। वो बीजेपी के नेता हैं। बतौर गायक उन्होंने करियर शुरू किया था। अनुराग कश्यप कि फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए 'जिया हो बिहार के लाला' गाया जो काफी हिट हुआ। मनोज ने 2004 में फिल्म 'ससुरा बड़ा पईसावाला' से भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उनकी ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई।
