पूर्व मिस वर्ल्ड के पिता के साथ धोखाधड़ी, मूवर्स और पैकर्स कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के पिता के साथ धोखाधड़ी हुई। उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया। मानुषी के पिता डॉ मित्रा बसु छिल्लर का आरोप है कि मूवर्स और पैकर्स कंपनी ने 58,000 रुपये की धोखाधड़ी की। मानुषी के पिता डीआरडीओ में वैज्ञानिक हैं। वो जुलाई में बांद्रा से अंधेरी में शिफ्ट होने वाले थे। उनके मुताबिक, उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट किया था, लेकिन कंपनी ने अपना काम नहीं किया।
