अब बुके में नहीं मिलेंगे प्रीमियम चैनल, देने होंगे ज्यादा दाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Istock photo
1 दिसंबर से टीवी चैनल्स के बिल बढ़ने वाले हैं। देश के प्रमुख ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क्स वॉयकॉम, जी, स्टार और सोनी ने कुछ चैनल्स अपने बुके से बाहर कर दिए, उसके दाम बढ़ा दिए हैं। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नए टैरिफ ऑर्डर के लागू करने की वजह से यह दाम बढ़ रहे हैं। इस ऑर्डर को बहाल रखने के बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी।
