मुंबई में "आरआरआर" की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए आमिर, करण समेत कई सितारे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
एसएस राजामौली निर्देशित जूनियर एनटीआर और राम चरण अभिनीत फिल्म "आरआरआर" ने दुनिया भर में 1 हजार करोड़ के करीब कमाई कर ली है। 25 मार्च को रिलीज़ हुई "आरआरआर" की सक्सेस को सेलिब्रेट करने के लिए हाल ही में मुंबई में एक सक्सेस पार्टी रखी गई थी। जिसमें बॉलीवुड के भी कई सेलेब्स शामिल हुए। इस लिस्ट में आमिर खान, करण जौहर और जॉनी लीवर का नाम शामिल है।
