मराठी एक्ट्रेस कल्याणी कुराले जाधव का सड़क हादसे में निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: msn
32 वर्षीय मराठी एक्ट्रेस कल्याणी कुराले जाधव का कोल्हापुर में एक सड़क दुर्घटना में निधन हुआ। कोल्हापुर-सांगली हाईवे पर हलोंदी इंटरसेक्शन के पास ये हादसा हुआ। एक्ट्रेस की मोटरसाइकिल को एक कंक्रीट मिक्सर ट्रैक्टर ने टक्कर मारी। अस्पताल पहुंचने तक कल्याणी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कल्याणी कुराले जाधव के निधन की खबर से मराठी इंडस्ट्री शोक में है।
