मराठी और हिंदी सिनेमा के अभिनेता किशोर नांदलस्कर का कोरोना से निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
जाने-माने मराठी और हिंदी सिनेमा के अभिनेता किशोर नांदलस्कर का कोरोना संक्रमण के चलते मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे निधन हो गया। उनका ठाणे के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। महेश माजंरेकर की फिल्म 'जिस देश में गंगा रहता है' में सन्नाटा का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए नांदलस्कर ने करीब 40 नाटकों, 30 फिल्मों और 20 धारावाहिकों में काम किया। उनकी बाईपास सर्जरी की भी जानकारी सामने आई।
