'गेम ऑफ थ्रोन्स' की अभिनेत्री बीआनको ने सिंगर मैरलिन पर लगाए रेप और मारपीट के आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
'गेम ऑफ थ्रोन्स' की एक्ट्रेस एजमी बीआनको ने अमेरिकी सिंगर मैरलिन मैनसन पर रेप और मारपीट के आरोप लगाए। बीआनको ने कहा है कि मई 2011 के आसपास उन्हें ड्रग्स देकर बार-बार शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया। बीआनको ने मैनसन के खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई है। बीआनको के अलावा इवान रचैल समेत करीब 15 महिलाएं सिंगर मैरलिन मैनसन पर यौन शोषण के आरोप लगा चुकी हैं।
