9 जून से भारत में हॉटस्टार पर आएगी मार्वेल स्टूडियोज की सीरीज 'लोकी'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मार्वेल स्टूडियोज की सीरीज 'लोकी' की रिलीज़ डेट एनाउंस हुई। भारत में ये सीरीज अंग्रेजी और हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी उपलब्ध होगी। ये सीरीज़ भारत में 9 जून से हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। टॉम हिडलस्टन फिर एक बार लोकी का किरदार निभाएंगे। उनके साथ कहानी का हिस्सा बनने वाले कलाकारों में शामिल हैं, ओवन विल्सन, गुगु बाथा रॉ, सोफिया डि मार्टिनो,वूनमी मोसाकू और रिचर्ड ई ग्रांट।
