बेलबॉटम का भारी विरोध, लुधियाना में किसान सड़क पर उतरे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
पंजाब में अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम का भारी विरोध शुरू हुआ। गुरुवार को लुधियाना में किसान संगठनों ने पवेलियन मॉल के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। किसान बोले- 'फिल्म को किसी भी हाल में नहीं चलने देंगे। जो व्यक्ति पंजाब की और किसानों की बात नहीं करेगा उसका विरोध हमेशा होता रहेगा।' किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर डीसी दफ्तर पहुंचे और मांग की है कि फिल्म के प्रदर्शन को रोका जाए।
