फिल्म 'मट्टो की साइकिल' का ट्रेलर रिलीज़, अभिनय करते दिखेंगे प्रकाश झा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: scroll
फिल्म 'मट्टो की साइकिल' का ट्रेलर सामने आया। फिल्म में निर्देशक प्रकाश झा अभिनय करते दिखेंगे। ट्रेलर में प्रकाश झा अपनी साइकिल पर सवार जाते हुए नज़र आते हैं। कहानी एक साइकिल के ईर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में अनिता चौधरी, डिम्पी मिश्रा, आरोही शर्मा और इधिका रॉय भी हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 16 सितंबर में रिलीज़ होगी। इसका प्रीमियर 2020 में 25वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था।
