माया का योगी पर हमला, बोलीं- किसी बड़े बंगले से कम नहीं गोरखपुर का मठ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
योगी आदित्यनाथ द्वारा सत्ता में आने पर बंगले बनवाने संबंधी बयान पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने पलटवार किया। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर कहा कि शायद पश्चिमी यू.पी. की जनता को यह मालूम नहीं है कि गोरखपुर में योगी जी का बना मठ जहाँ वो अधिकांश निवास करते हैं, वो किसी बड़े बंगले से कम नहीं है। यदि इस बारे में भी यह बता देते तो बेहतर होता।
