एमसी स्टैन रहे 'बिग बॉस 16' के विजेता, फर्स्ट रनर-अप शिव ठाकरे ने कही ये बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wikipedia
एमसी स्टैन 'बिग बॉस 16' के विजेता रहे। शो के फर्स्ट रनर-अप शिव ठाकरे अपनी हार से दुखी हैं। शिव ठाकरे पहले 'बिग बॉस मराठी' जीत चुके हैं। बकौल शिव, 'जो होना था वो हुआ। ट्रॉफी मेरे दोस्त एमसी स्टैन के हाथ में गई। मैं इससे खुश हूं। जो चीज मैंने शिद्दत से की, वह मुझे मिली है। जिस चीज के लिए मैं वहां गया था वह लेकर आया हूं।'
