15 साल बाद परदे पर वापसी करना चाहती हैं मीनाक्षी शेषाद्रि
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मीनाक्षी शेषाद्रि फिर फिल्मी परदे पर वापसी चाहती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके दोनों बच्चे बड़े हो गए हैं, इसलिए वो फिर फिल्मों में वापसी चाहती हैं। अभिनेत्री यूएस में रहती हैं। मीनाक्षी की बेटी नौकरी करती है और बेटा कॉलेज जाता है। ऐसे में अभिनेत्री का मानना है कि उनके पास अब कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं है और अब वो फिल्मी परदे पर लौट सकती हैं।
