कोरोना संक्रमित हुए मेगास्टार चिरंजीवी, फैंस मांग रहे जल्द ठीक होने की दुआ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अभिनेता चिरंजीवी कोराना संक्रमित हुए। उन्होंने ट्वीट किया, 'आचार्य की शूटिंग से पहले मैंने कोविड टेस्ट कराया। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मुझे कोई लक्षण नहीं है। अब मैं होम क्वॉरेनटाइन हूं। पिछले दिनों जो भी संपर्क में आए, वे सभी टेस्ट करवाएं। मेरे स्वास्थ्य के लोगों को अवगत कराता रहूंगा।'' सोशल मीडिया पर #Chiranjeevi ट्रेंड हुआ। ट्वीट के बाद फैंस चिरंजीवी के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
