x

'मियामी फिल्म फेस्टिवल': पहली भारतीय साइंस फिक्शन फिल्म 'मैनी' को मिले सबसे ज्यादा अवॉर्ड और नॉमिनेशन

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar

फिल्म 'मैनी' ने 'मियामी इंटरनेशनल साइंस फिक्शन फिल्म फेस्टिवल' में 4 अवार्ड्स जीते। ये पहली भारतीय साइंस फिक्शन फिल्म है। फिल्म की लेखिका और प्रोड्यूसर सोनल सहगल हैं। फिल्म क्रिस्टल पुड़ाने और मराना प्रोडक्शन ने कोप्रोड्यूस की। फिल्म को बेस्ट साइंस फिक्शन फिल्म रनर-अप अवॉर्ड मिला। बेस्ट सिनेमेटोग्राफी अवॉर्ड गाटिस ग्रिनबर्ग्स को मिला। बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का अवार्ड नरेश कामथ और बेस्ट स्पोर्टिंग का अवॉर्ड एक्टर टोनी हॉकिन्स को मिला।