मीका सिंह ने केआरके से कहा- सलमान भाई ने तो केस किया, मैं सीधे झापड़ मारूंगा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
खुद को फिल्म समीक्षक बताने वाले कमाल राशिद खान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले दिनों सलमान खान के साथ उनका विवाद चर्चा में था और अब सिंगर मीका सिंह के साथ उनकी तू-तू मैं-मैं सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। मीका का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीका ने केआरके को गधा और चूहा बोला और कहा, अगर मेरे बारे में कभी भी कुछ भी गलत बोलेगा तो केस-वेस तो नहीं होगा, सीधे झापड़ दूंगा।"