नेशनल टीवी पर जल्द शुरू होगा सिंगर मीका सिंह का स्वयंवर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Tribune India
बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह एक रियलिटी शो के जरिए दुल्हन तलाशेंगे। यह रियलिटी शो पहले हुए स्वयंवरों के जैसा ही होगा। इसे कुछ महीनों में प्रसारित करने की भी योजना है। सिंगर शो में शादी नहीं करेंगे, बस सगाई करेंगे और इसके बाद अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। मीका से पहले राखी सांवत, राहुल महाजन और एक्ट्रेस रतन का स्वयंवर टीवी पर हुआ। लेकिन कोई भी सफल नहीं हो सका।
