मिलिंद सोमन ने कोरोना को हराया, डॉक्टरों और पत्नी को धन्यवाद कहा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social media
एक्टर मिलिंद सोमन के फैंस के लिए राहत की खबर है। अभिनेता मिलिंद ने कोरोना को मात दे दी है। बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन 14 दिन बाद आखिरकार कोविड निगेटिव हो चुके हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंकिता की रिपोर्ट भी निगेटिव आई। अंकिता और मिलिंद ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। मिलिंद सोमन ने बताया कि इस दौरान उनकी पत्नी ने उनका बेहद ख्याल रखा।
