31 साल पुरानी फोटो शेयर कर बोले मिलिंद, '1 घंटे के 50,000 रुपए मिल रहे थे इसलिए की मॉडलिंग'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन ने सोशल मीडिया पर 31 साल पुरानी फोटो शेयर की और बताया कि किस तरह उन्होंने अपना पहला फोटोशूट कराया। बकौल मिलिंद, वह काफी शर्मीले स्वभाव के थे लेकिन जब उनसे कहा गया कि उन्हें 1 घंटे के 50,000 रुपए मिलेंगे तो उन्होंने फोटोशूट कराया। उनका पहला असाइनमेंट 1989 में था। उससे पहले वो ये भी नहीं जानते थे कि मॉडलिंग भी एक पेशा है।
