सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कराया फिल्म रॉकेट्रीः द नांबी इफेक्ट की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
अभिनेता आर माधवन फिल्म रॉकेट्रीः द नांबी इफेक्ट को लेकर चर्चा में है। हालिया सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नई दिल्ली में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया। स्क्रीनिंग में इसके लेखक-निर्देशक और मुख्य अभिनेता माधवन के नेतृत्व में रॉकेट्री की टीम ने भाग लिया। फिल्म इसरो के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन की बायोपिक है, जिन पर 1994 में जासूसी का झूठा आरोप लगाया गया था।
