पिता के ऑटो से कार्यक्रम में पहुंचीं मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह, हो रही सराहना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मिस इंडिया रनरअप मान्या सिंह मुंबई के एक कॉलेज में आमंत्रित की गई थीं। जहां उनके माता-पिता को सम्मानित किया जाना था। यूपी के देवरिया की मान्या सिंह के पिता पेशे से एक ऑटो चालक हैं। कार्यक्रम में मान्या अपने माता-पिता के साथ उनके ऑटो में बैठकर पहुंचीं, तो लोग देखते रह गए। हर कोई मान्या की सादगी और जमीनी जुड़ाव देखकर प्रभावित हुआ। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुईं।
