मेक्सिको की एंड्रिया मेजा बनीं मिस यूनिवर्स, भारत की एडलिन कास्टलिनो टॉप-5 में रहीं शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
मिस यूनिवर्स 2020 का खिताब मेक्सिको की एंड्रिया मेजा के सिर सजा। भारत की एडलिन कास्टलिनो टॉप-5 में शामिल रहीं। अंतिम दो प्रतियोगी में ब्राजीलिन जूलिया गामा और मिस मैक्सिको एंड्रिया रही थीं। उन्हें पूर्व मिस यूनिवर्स जोजीबिनी तुंजी ने मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया। ग्रैंड फिनाले फ्लोरिडा के सेमिनोल हार्ड रॉक होटल एंड कसीनो में आयोजित हुआ। इवेंट अभिनेता मारियो लोपेज और पूर्व यूनिवर्स ओलिविया कलपो ने होस्ट किया।
