मिस यूनिवर्स हरनाज संधू को मिला न्यूयॉर्क में अपार्टमेंट, फ्री वर्ल्ड टूर, और भी कई तोहफे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Pinkvilla
2021 मिस यूनिवर्स हरनाज संधू का ताज लगभग 37 करोड़ रुपये का है। वो इसे 2022 के मुकाबले तक अपने पास रख सकेंगी। खिताब जीतने पर 1.89 करोड़ रुपये उन्हें बतौर ईनामी राशि मिले। खिताब जीतने पर कंटेस्टेंट को न्यूयॉर्क में एक अपार्टमेंट मिलता है। हरनाज सालभर तक इसमें रहेंगी। रहने का खर्च मिस यूनिवर्स संगठन उठाएगा। एक साल तक वह वर्ल्ड टूर कर सकेंगी। उन्हें ब्यूटीशियन, न्यूट्रशनिस्ट और स्किन केयर सर्विस फ्री में मिलेंगी।
