वेब सीरीज 'बेस्टसेलर' से अपना डिजिटल डेब्यू करेंगे मिथुन चक्रवर्ती, रिलीज डेट जारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
बॉलीवुड में डिस्को डांसर के रूप में अपनी पहचान बना चुके मिथुन चक्रवर्ती एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्मी दुनिया में अपनी धाक जमाने के बाद छोटे पर्दे पर भी मिथुन दा ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अब फिल्मों और टीवी के बाद मिथुन दा OTT प्लेटफॉर्म की ओर रुख कर रहे हैं। वह अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'बेस्टसेलर' से अपना डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं।