मिथुन की पहली वेब सीरीज BestSeller का ट्रेलर जारी, ट्रेलर में दिखीं श्रुति हासन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
अमेज़न प्राइम वीडियो ने मंगलवार को वेब सीरीज बेस्टसेलर का ट्रेलर जारी किया। ये सीरीज एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। सस्पेंस और ड्रामा भी इसमें देखने को मिलेगा। अमेज़न प्राइम वीडियो पर ये सीरीज 18 फरवरी से शुरू होने जा रही है। सीरीज का निर्देशन मुकुल अभ्यंकर ने किया है। मिथुन की पहली वेब सीरीज का काउंटडाउन शुरू हो गया है। ट्रेलर में श्रुति हासन, अर्जन, गौहर और सत्यजीत भी दिखे।
