हॉन्गकॉन्ग में पूर्व पति ने मॉडल के टुकड़े किए, कटे अंगों को फ्रिज में रखा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: bhaskar
हॉन्गकॉन्ग की फेमस मॉडल एबी चोई की उनके पूर्व पति ने नृशंस हत्या की। आरोपी ने हत्या के बाद मॉडल के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। पुलिस को फ्रिज से एबी के कटे हुए पैर मिले। 28 साल की मॉडल के बाकी अंगों को भी पुलिस खोज रही है। पुलिस को मीट स्लाइसर, इलेक्ट्रिक कटर और कुछ कपड़े भी मिले। 25 फरवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
