राज कपूर और दिलीप कुमार के पाकिस्तान स्थित पुश्तैनी घर खरीदने के लिए 2.30 करोड़ रुपये आवंटित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Orissa POST
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में राज कपूर और दिलीप कुमार की पुश्तैनी हवेलियां हैं। दोनों हवेलियों के मौजूदा मालिकों को खरीद के लिए अंतिम नोटिस जारी करने के बाद अब स्थानीय सरकार ने इन्हें खरीदने के लिए 2.30 करोड़ रुपये आवंटित किए। ये राशि पेशावर के उपायुक्त को सौंपी गई। सरकार दोनों घरों को उनके पुराने स्वरूप में लाने का काम शुरू करेगी और फिर हवेलियों को संरक्षित करेगी।
