शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ईडी ने कारोबारी राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज किया। पिछले साल 20 जुलाई को गिरफ्तार हुए और अब जमानत पर रिहा हो चुके राज कुंद्रा पर मॉडल्स और अभिनेताओं को फिल्मों-वेब सीरीज में काम दिलाने के बहाने झांसा देकर पोर्न फिल्म बनवाने का आरोप है। फिल्में मड आइलैंड और अक्सा के पास बंगलों में बनाई जाती थी। आरोप है कि अभिनेताओं व अभिनेत्रियों को न्यूड सीन के लिए मजबूर किया जाता था।
