मिसेज श्रीलंका के सिर से जबरन छीना गया ताज, आयोजकों को मांगनी पड़ी माफी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Independent
श्रीलंका में मिसेज श्रीलंका प्रतियोगिता में विजेता बनीं पुष्पिका डी सिल्वा के सिर पर ताज पहनाने से बवाल हुआ। ताज को वर्तमान मिसेज वर्ल्ड कैरोलिन ने छीनकर कहा कि पुष्पिका ये ताज अपने सिर पर नहीं रख सकतीं क्योंकि वो तलाकशुदा हैं। ताज छीनने के दौरान पुष्पिका के सिर में घाव हो गया और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। ये घटना आयोजकों के सामने घटी, जिसके लिए उन्होंने माफी मांगी।
